फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 रुपये के लिए लघु सचिवालय में दो पक्षों में हुआ घमासान 

Wed, 30 Mar 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
विज्ञापन
घमासान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भिवानी। पार्किंग में बाइक नहीं खड़ी करने के फेर में पार्किंग कर्मचारियों व कुछ युवकों में घमासान हुआ। महज 10 रुपये के फेर में हुए झगड़े में जमकर लात घूंसे चले। पुलिस के सामने ही दोनों पक्षों में लात घूंसे चले। बाद में पुलिस कर्मचारियों ने दोनों पक्षों को अलग किया। समाचार लिखे जाने तक किसी पक्ष ने थाने में शिकायत नहीं की थी।
विज्ञापन


झगड़ा दोपहर करीब एक बजे हुआ। बाइक पर आए दो युवकों ने पार्किंग में बाइक खड़ी करने की बजाए सीधे अंदर बाइक ले जाने का प्रयास किया। पार्किंग का ठेका लेने वाले ठेकेदार के कारिंदों ने उन्हें रोका। इस दौरान दोनों पक्षों में तीखी नोंकझोंक हुई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लात घूंसे चलने लगे। करीब आधे घंटे तक लघु सचिवालय के मुख्य गेट पर हंगामा चला। इस दौरान अंदर से बाहर जाने वाले भी रुक कर युवकों के हटने का इंतजार करने लगे। आधे घंटे के हंगामे के बाद पुलिस ने एक पक्ष के युवकों को अलग करते हुए अंदर भेजा। जिसके बाद मामला शांत हुआ। बाद में युवकों के जाने के समय भी झगड़े के आसार बने। बाद में एक पक्ष थाने भी पहुंचा मगर कोई शिकायत नहीं की। समाचार लिखे जाने तक किसी पक्ष ने कोई शिकायत नहीं दी थी। पार्किंग कर्मचारियों ने बताया कि फीस भरकर ठेका लिया है अब उक्त युवक बेवजह झगड़ा करने लगे। पार्किंग शुल्क नहीं दे रहे। मामले में सिविल लाइन थाना से एसएचओ जय सिंह ने बताया कि उनके पास झगड़े की कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें