फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब ठेके के कारिंदे पर हमला कर छीनी 15 हजार की नकदी

Wed, 21 Sep 2016 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पैसे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भिवानी के गाव पिचौपा कलां में शराब ठेके कारिंदे पर सोमवार रात बाइक सवारों ने हमला बोल 15 हजार रुपये की नकदी छीन ली। उसे गंभीर हालत में भिवानी रेफर किया गया है। पुलिस ने उपचाराधीन के बयान पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अस्पताल में उपचाराधीन मंजीत ने बताया कि वह पिचौपा शराब ठेके पर तैनात है। सोमवार रात वह ठेके पर बैठा हुआ था कि इसी दौरान गांव के ही तीन युवक बाइक पर सवार होकर वहां आए। उक्त युवकों ने आते ही बिना बात के ही उस पर डंडो से हमला कर दिया। उक्त हमलावर वहां रखी 15 हजार की नकदी भी छीनकर फरार हो गए। इसके बाद परिचितों ने घायल को दादरी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। आदमपुर पुलिस चौकी इंचार्ज प्रेम कुमार ने बताया कि मंजीत के बयान हमने दर्ज कर लिए है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें