फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्रम पद्वति विद्यालय से 14 छात्र किए निष्कासित

Wed, 21 Sep 2016 01:23 AM IST
आश्रम पद्वति विद्यालय से 14 छात्र किए निष्कासित
विज्ञापन
आश्रम पद्वति विद्यालय से 14 छात्र किए निष्कासित - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
राजकीय स्वच्छकार आश्रम पद्धति विद्यालय इटौरा से मंगलवार शाम विद्यालय की अधीक्षिका गीता सिंह ने 14 छात्रों को निस्कासित कर दिया। उन्होंने इसकी वजह छात्रों की अनुशासनहीनता बताई है।
विज्ञापन

बता दें, चार दिन पहले शुक्रवार को छात्रों ने अव्यवस्थाओं के विरोध में विद्यालय में हंगामा कर गेट पर ताला लगा दिया था। अधीक्षिका के खिलाफ विद्यालय के गेट का ताला लगाकर और नारेबाजी कर धरने पर बैठ गए थे। तब अधीक्षिका के बुलाने पर पहुंची मलपुरा पुलिस ने छात्रों को समझाया था।
बाद में मौके पर पहुंचे तत्कालीन एसडीएम सदर योगेंद्र कुमार ने अधीक्षिका को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को कहा था। अधीक्षिका ने शुक्रवार को ही छात्रों के अभिभावकों को पत्र भेजकर अनुशासनहीनता के आरोप में उनके निष्कासित किए जाने की सूचना भेज दी थी।
विज्ञापन

मंगलवार शाम अधीक्षिका ने 14 छात्रों को विद्यालय से निष्कासित कर दिया। शाम के समय निकाले गए नजदीक के छात्र तो किसी तरह अपने घर पहुंच गए लेकिन दूरदराज के छात्र घर पहुंचने के लिए भटकते नजर आए।
इस संबंध में मौजूदा एसडीएम सदर विश्वेश्वर सिंह का कहना है कि उन्होंने मामले की जानकारी अधीक्षिका से की है। उन्होंने 11 बच्चों को अस्थायी तौर पर उनके अभिभावकों के पास भेजने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें