फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिगनाऊ में मां-बेटे पर चाकुओं से हमला, गंभीर

Mon, 03 Oct 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चाकू से हमला
विज्ञापन
‌भिवानी के गिगनाऊ गांव में रविवार देर शाम दो युवकों में आपसी कहासुनी के बाद एक युवक ने मुकेश पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसी दौरान बीच बचाव करने आई मुकेश की मां पर भी युवक ने कातिलाना हमला कर दिया। हादसे में दोनों को चोटें आई हैं। दोनों घायलों को लोहारू के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार के बाद भिवानी रेफर किया गया है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, गिगनाऊ गांव में रविवार देर सायं अपने घर के सामने से ट्रैक्टर ट्राली को गली में लेकर आने पर दो युवकों में आपसी विवाद हो गया। इससे तैश में आकर गांव के ही एक युवक ने गांव के मुकेश व उसकी मां भतेरी पर हमला कर दिया। दोनों को खून से लथपथ हालत में लोहारू के सीएचसी हालत में लाया गया जहां से उनको रेफर किया गया है। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत होने के कारण उनको भिवानी रेफर किया गया है। पुलिस मौके पर पहुंची है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस में मामला दर्ज नही हो पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें