फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखे से एटीएम कोड पूछकर निकाले 30 हजार

Tue, 18 Oct 2016 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एटीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी के गांव ढ़ाणीमाहू निवासी एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर तीस हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने रूपये निकालने की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


ढ़ाणीमाहू निवासी रोशनलाल ने बताया कि वह तोशाम स्थित पीएनबी के एटीएम से रुपये निकलवा रहा था उसी समय एक युवक वहां आया और कहने लगा की अंकल मेरे को जल्दी है आप जल्दी करो या फिर एटीएम मेरे को दो, मैं निकालकर देता हूं। इसके बाद रोशनलाल ने एटीएम नौजवान को दे दिया। नौजवान रोशनलाल का एटीएम मशीन में डाल दिया और कहने लगा कि कोड डाल दो। कोड डालने के बाद दस हजार रुपये निकाल लिए गए। जिसके बाद वो पैसों की गिनती करने लगा तब तक अज्ञात युवक एटीएम बदल कर वहां से निकल लिया। कुछ ही देर के बाद रोशनलाल के फोन पर 10 हजार व 20 हजार रुपये निकालने का मैसेज आया। रोशनलाल सकते में आ गया और अहसास हुआ कि एटीएम बदला जा चुका है। रोशनलाल ने तुरंत बैंक में फोन कर एटीएम को बंद करवाया और पुलिस को इस मामले की शिकायत दी। इस संबंध में जांच अधिकारी तेलूराम ने बताया कि शिकायत आई है मामले में छानबीन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें