भिवानी के चरखी दादरी में सीआईए पुलिस ने गांव कलियाणा में छापा मारकर व्यक्ति के कब्जे से 40 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सीआईए पुलिस एएसआई कर्मवीर सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गांव कलियाणा में दबिश दी। इस दौरान एक व्यक्ति को शक के आधार पर पकड़ा। बाद में पूछताछ के आधार पर उसके कब्जे से 40 ग्राम चरस बरामद की गई। एएसआई ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।