31 मार्च को दिल्ली के लाहौरी क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या करने के मामले में सीआईए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शहर के वीरवान पाना का रहने वाला है। आरोपी को जाटू लोहारी के पास मंढाणा रोड से गिरफ्तार किया।
हत्यारोपी को पुलिस ने शनिवार देर शाम काबू किया। सीआईए टीम ने रात्रि गश्त के दौरान जाटू लोहारी गांव के पास से दिल्ली में एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या करने के आरोपी नरेंद्र को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी नरेंद्र मूल रूप से भिवानी के वीरवान पाना का रहने वाला है। लेकिन पिछले काफी समय से दिल्ली में ही रहता है। सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर संजय बिश्नोई ने बताया कि नरेंद्र ने 31 मार्च को थाना लाहौरी क्षेत्र के मीडियम चौक पर अपने मालिक के इशारे पर उसके साथी प्रॉपर्टी डीलर फहीम की गोली मारकर हत्या कर की।
फहीम अपने साथी यूपी निवासी अमीर, परवेज, आजाद तथा मुश्ताक के साथ मिलकर प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। किसी बात को लेकर इन चारों साथियों की कहासुनी हो गई और फहीम की 31 मार्च को अन्य तीन साथियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्या में भिवानी निवासी नरेंद्र भी हत्या में शामिल था। बिश्नोई ने बताया कि नरेंद्र के पास एक 312 बोर के देसी कट्टा भी बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान नरेंद्र ने दिल्ली में फहीम नामक व्यक्ति की हत्या में अपनी संलिप्ता कबूली है।