फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की ससुराल आए माता-पिता व मौसी पर बोला हमला

Thu, 21 Jul 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रतीकात्‍मक इमेज
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी के  गांव बिरही कलां निवासी एक व्यक्ति ने अपनी सास, उसकी बहन व ससुर पर परिजनों सहित हमला बोल घालल कर दियाप। उपचार के लिए घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


अस्पताल में उपचाराधीन बरालू निवासी महेंद्र ने बताया कि उसने अपनी बेटी अनीता की शादी करीब डेढ़ साल पहले बिरही कलां गांव में की थी। तब से ही उनकी बेटी को दहेज मांग को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा है। तीन माह पहले मामला महिला सेल में पहुंच गया था। तब अनीता के ससुराल वालों ने पंचायत के समक्ष दोबारा ऐसा न करने का वायदा किया था। अनीता के पिता ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोग पिछले एक माह से अनीता से फोन से भी बातचीत नहीं करने दे रहे थे। दो दिन पहले अनीता ने मौका पाकर अपने पिता को प्रताड़ित करने की जानकारी दी। अनीता के माता-पिता व मौसी बुधवार को अपनी लड़की से मिलने उसके ससुराल पहुंचे। वहां पहुंचकर जब महेंद्र ने अपने दामाद से प्रताड़ित करने का कारण पूछा तो वह तैश में आ गया और उन पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें