फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किरयाणा दुकान के चटकाए ताले, हजारों की नकदी साफ

Sun, 07 Aug 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी के  पुरानी अनाज मंडी मार्केट प्रधान जोगीराम सांवडिया की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। ताले चटकाकर हजारों की नकदी पर हाथ साफ कर डाला। चोरी की सूचना अखबार डालने आए हॉकर ने दी।
विज्ञापन


शहर के हालु बाजार स्थित किरयाणा की दुकान के ताले टूटे दिखे तो अखबार डालने वाले हॉकर ने दुकान मालिक को सूचना दी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने चोरों का पता लगाने के लिए मौके पर फारेंसिक एक्सपर्ट को भी बुलाया। दुकानदार ने बताया कि शाम को ठीक से दुकान के ताले बंद कर घर गए थे। लेकिन शनिवार सुबह चोरी की सूचना मिली। उसने चोरी की वारदात की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वारदात स्थल का मुआयना किया और फारेंसिक एक्सपर्ट टीम को भी बुलाया। जोगीराम सांवडिय़ा ने बताया कि चोर दुकान से करीब 22 हजार रुपये पर हाथ साफ कर ले गए। चोरों ने गौ- सेवा के लिए रखा दानपात्र भी चोरी कर लिया। जिसमें करीबन ढाई हजार रूपये की नगदी थी।  पुलिस ने चोरी की इस वारदात में मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें