फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों के चंगुल से अपहृत छात्र छुड़वाया

Sun, 22 May 2016 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
बीते एक महीने के दौरान लूट, हत्या व अपहरण की दनादन नौ वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के सरगना समेत चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। दो दिन पहले शहर की बैंक कॉलोनी से अपह्त किए बच्चे को भी पुलिस ने गिरोह के चंगुल से मुक्त कराने में कामयाबी हासिल की है। छात्र के पिता से 12 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। यह गिरोह कितना खतरनाक था, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि गुड़गांव में चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी और ऑल्टो कार लेकर फरार हो गए। पांच दिन बाद गुड़गांव में गन प्वाइंट पर कार छीनी। करनाल में दंपति को लूटा। रोहतक व झज्जर में भी वारदात की। पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि ऐशो-आराम के लिए लूटते थे।
विज्ञापन

दो दिन पहले 19 मई को बैंक कॉलोनी से अभिषेक नामक छात्र का उस समय अपहरण कर लिया, जब वह शाम को सैर के लिए घर से निकला था। देर रात अभिषेक के पिता विरेंद्र से बच्चे की सलामती के लिए 12 लाख रुपये की फिरौती की मांग की। फिरौती की रकम गांव निनान के जलघर के पास पहुंचाने को कहा। विरेंद्र ने पुलिस को इत्तला दी। इसके बाद भिवानी सीआईए व सिटी थाना पुलिस ने साइबर सैल के  साथ मिलकर ऑपरेशन चलाया तो निनान गांव  से चोरी की एक कार में चार युवकों को गिरफ्तार किया।

सीआईए प्रभारी संजय बिश्नोई ने बताया कि अभिषेक के हाथ-पांव बांध कर इसी कार में बैठा रखा था। पुलिस ने अभिषेक को बरामद कर लिया और चारों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में इन चारों युवकों ने अभिषेक के अपहरण सहित लूट व हत्या की नौ  वारदातों को कबूल किया। पकड़े गए सभी आरोपी युवकों की उम्र 18 से 20 साल के बीच है। बिश्नोई ने बताया कि आरोपी ऐशो-आराम के लिए  इतनी बङी वारदातों को अनजाम देते थे। पुलिस ने आरोपियों से  एक छीनी गई स्विफट कार, दो चाकू, एक 315 बोर का देसी कट्टा, एक कारतूस व एक  खोल बरामद किया है। - 7 मई को झज्जर से एक प्लसर  बाइक उड़ाई। इसी दिन रोहतक के हिसार बाईपास से डिस्कवर बाइक चुराई।
विज्ञापन

बिश्नोई ने बताया कि गिरफ्तार युवकों में सांगा गांव का आशीष, हरिपुर का रवि, कीर्ति नगर का सत्यवान व बैंक कॉलोनी के रहने वाले रजनीश शामिल है। आरोपियों ने अभिषेक के अपहरण के अलावा लूट, हत्या व चोरी की आठ  वारदातों को कबूला है। सभी आरोपी पहली बार  पुलिस गिरफ्त में आए हैं। चारों ने सभी वारदातों के एक महीने में अंजाम  दिया है।

30 दिन और नौ वारदात
- 22-23 अप्रैल की रात  को भिवानी से एक फोर्ड फिएस्टा कार को किराए पर लिया और ढाणा रोड पर ड्राइवर के  सिर में प्लास मारा। कार लेकर फुर्र हो गए। बामला गांव के पास कार खराब होने के बाद छोड़ कर भाग गए।
- 22-23 अप्रैल की रात को भिवानी भोजावाली गली  से बुलेट बाइक चुराई।
- 27 अप्रैल को भिवानी में बस अड्डा के पास से  एक व्यक्ति को सूआ मार कर तीन हजार रुपये छीने।
- 13 मई को गुड़गांव के पंचगावा के पास एक होटल के सामने ऑल्टो गाड़ी छीनी और इसमें बैठे व्यक्ति की चाकुओं से गोदकर हत्या कर शव  बेरी-डिघल रोड पर फेंक दिया।
- इसी ऑल्टो कार को 15 मई  की रात को करनाल में एक कार के आगे खड़ी कर कार में सवार दंपति से सोने का  कड़ा व एटीएम छीन लिया और एटीएम का कोड पूछ कर 12 हजार रुपये निकलवाए।
विज्ञापन

- 18 मई को गुड़गांव से बंदूक की नोक पर कार छीनी।
- 19 मई को यहां बैंक कॉलोनी से अभिषेक का अपहरण किया।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें