फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक बनी जानलेवा, दो की मौत

Sun, 05 Jun 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शनिवार को बाइक जानलेवा बनी। अलग-अलग हादसों में एक महिला और एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। कचरा फेंकने जा रही महिला की बाइक की चपेट में आने से मौत हुई तो साइकिल सवार व्यक्ति ने भी बाइक की टक्कर के बाद जान गवाई। पुलिस ने हादसे करने वाले बाइक चालकों के खिलाफ मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पहला हादसा दादरी गेट पर हुआ। दादरी गेट वासी दिनेश कुमार(45) शुक्रवार रात साइकिल से घर लौट रहा था। जब वह दादरी गेट मुख्य मार्ग पर पहुंचा तो एक बाइक ने उसे टक्कर मारी। जिसके बाद वह सड़क पर गिर गया। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में मृतक के पुत्र कृष्ण ने बताया कि अज्ञात बाइक की टक्कर से उसके पिता की मौत हुई। मामले की जांच कर रहे जैन चौक चौकी से जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि मामला संदिग्ध है। मृतक के पुत्र ने बयान दिया है कि बाइक की टक्कर से उसके पिता की मौत हुई जबकि मौके से उन्हें बाइक के साथ एक्सिडेंट संबंधित पुष्टी नहीं हुई है। बताया यह भी जा रहा है कि दिनेश बीमारी के कारण गिरा और गिरने से उसकी मौत हुई। अभी जांच की जा रही है जल्द ही सच्चाई सामने आ जाएगी।

कचरा फेंकने जा रही महिला की बाइक की टक्कर से मौत
नीमड़ीवाली गांव में शनिवार सुबह करीब छह बजे करीब महिला सुषमा(50) कचरा फेंकने निकली। जब वह घर के बाहर पहुंची तो सड़क से गुजर रहे एक बाइक सवार ने उसे टक्कर मारी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। इसी दौरान हादसा करने वाली बाइक की पीछे एक अन्य बाइक थी, जो अचानक हुए हादसे की चपेट में आई। उसका चालक भी गिरकर घायल हो गया। दोनों घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया जहां महिला को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जबकि बाइक सवार घायल उपचाराधीन है। मामले में सदर थाना से एएसआई सुशील कुमार ने बताया कि हादसा करने वाला बाइक चालक मौके से फरार हो गया मगर बाइक का नंबर है। उसकी तलाश की जा रही है। महिला के परिजनों के बयान पर बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें