फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीए पास मनोज दिल्ली से लाकर बेचता था प्रतिबंधित दवाइयां

Sun, 23 Oct 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन

विज्ञापन
चरखी दादरी के गांव बधवाना में अवैध क्लीनिक पर प्रतिबंधित दवाईयां बेचते रंगे हाथों स्वास्थ्य विभाग की टीम के हत्थे चढ़ा आरोपी मनोज दिल्ली से दवाइयां लाकर गैरकानूनी काम करता था। मनोज ने करीब छह माह पहले ही यह गोरखधंधा शुरू किया था। जेल जाने से पहले पुलिस पूछताछ में आरोपी ने यह खुलासा किया।
विज्ञापन


सीएमओ के पास आई गुप्त सूचना के आधार पर दो दिन पहले ही स्वास्थ्य विभाग की तीन सदस्यीस टीम ने गांव बधवाना में दबिश दी थी। इस दौरान आरोपी को रंगे हाथों पकड़ने के लिए पुलिस ने बोगस क्लाइंट का सहारा लिया था। पुलिस पूछताछ में सामने आया  कि कथित आरोपी मनोज ने करीब छह माह पूर्व ही गांव में क्लीनिक शुरू किया था। मनोज ने बीए तक की पढ़ाई की है। पूछताछ में मनोज ने पुलिस के समक्ष बताया कि वह दिल्ली से एमटीपी किट व प्रतिबंधित दवाइयां लाता था तथा गांव में स्थित क्लीनिक पर  बिक्री का काम करता था। ड्रग इंस्पेक्टर संदीप हुड्डा ने बताया कि आरोपी के पास किसी प्रकार का कोई लाइसेंस व रजिस्ट्रेशन नहीं मिला। वह पूर्णतया अवैध रूप से यह धंधा करता आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें