फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट में पेश कर गो तस्कर को लिया पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर

Sat, 07 Jan 2017 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 चरखी दादरी के गांव पैंतावास कलां के समीप तीन जनवरी को पलटे गायों से भरे कैंटर में पुलिस ने घायल गो तस्कर को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांडवधि के दौरान आरोपी तस्कर ने कैंटर सवार फरार चल रहे तीसरे आरोपी की पहचान नूंह के हुसैनपुर निवासी सद्दाम हुसैन के रूप में की है।
विज्ञापन

 गौरतलब है कि गांव पैंतावास समीप चार दिन पहले गायों से भरा एक कैंटर एक अज्ञात वाहन से टकराने के बाद पलट गया था। हादसे में कैंटर चालक नूंह के हुसैनपुर निवासी मुश्ताक की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, परिचालक कमलूद्दीन इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। कैंटर पलटने के बाद तीसरा गो तस्कर हुसैनपुर निवासी सद्दाम हुसैन मौके से फरार हो गया था। परिचालक कमलूद्दीन को सिविल अस्पताल से पीजीआई रेफर किया गया था। सदर थाना से जांच अधिकारी एएसआई जोगेंद्र सिंह ने घायल कमलूद्दीन को हिरासत में ले लिया था। शुक्रवार सुबह उसे कोर्ट में पेश कर तीसरे आरोपी के बारे में पता लगाने के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। एएसआई जोगेंद्र सिंह ने बताया कि कमलूद्दीन ने रिमांड अवधि के दौरान पूछताछ में फरार तीसरी आरोपी की शिनाख्त भी की है। कमलूद्दीन ने बताया कि उनके साथ तीसरा आरोपी मृतक चालक मुश्ताक के गांव हुसैनपुर का ही रहने वाला है। आरोपी ने बताया था कि वह 14  गाय बहल से लेकर आए थे इन्हें नूह ले जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें