फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकानों को निशाना बनाने वाले तीन चोर काबू

Fri, 13 Jan 2017 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन
भिवानी में बकरी चराने व मजदूरी के बहाने दिन में रेकी करते और रात को मकान में चोरी की वारदात को अंजाम देते। ये खुलासे एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम की ओर से पकड़े गए चोर गिरोह के तीन सदस्यों ने किए है। चोरों से काफी मात्रा में चोरी किया गया सामान भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

एंटी व्हीकल थेफ्टी टीम ने लोहारू चौक से तीन चोरों को काबू किया। तीनों प्लास्टिक के कट्टों में सामान लेकर जा रहे थे। गुप्त सूचना पर छापेमारी कर तीनों को पकड़ा। कट्टों की जांच की तो उनमें एलईडी, लेपटॉप, डीवीडी आदि सामान मिला। जिसे बेचने के प्रयास में थे। मगर पुलिस टीम ने पहले ही दबोच लिया। पकड़े चोरों की पहचान एमसी कॉलोनी वासी अजय व मुकश और मित्ताथल वासी जयभगवान के रूप में हुई। पूछताछ में चोरों ने खुलासा किया कि वे अब तक चार चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके है। पूछताछ में सामने आया कि तीनों दिन के समय बकरी चराने व मजदूरी के बहाने रेकी करते और रात में बंद मकानों को निशाना बनाते। पकड़े गए तीनों युवकों में अजय व मुकेश सगे भाई है। जबकि गिरोह का मास्टर माइंड जयभगवान हाल में विद्यानगर में रहता है। एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम के इंचार्ज कृष्ण मलिक ने बताया कि पकड़े गए चोरों से पूछताछ की जा रही है। तीनों चोरी किया गया सामान बेचने की फिराक में थे। इनके पास से तीन एलईडी, दो डीवीडी, एक लेपटॉप, कपड़े व अन्य सामान बरामद हुए है। चोरों को पकड़ने वाली टीम में इंचार्ज कृष्ण मलिक के अलावा ईएसआई प्रताप, एचसी सुभाष,सिपाही विकास व दीपक शामिल रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें