भिवानी में खेत में कार्य से घर लौट रहे ढाणी मिरान निवासी एक अधेड़ व्यक्ति की कार से टक्कर लगने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पुत्र की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मृतक के पुत्र कृष्ण ने बताया कि वह और उसके पिता रणबीर सिंह(53) खेत में पानी देकर आ रहे थे। रास्ते में एक कार ने टक्कर दे मारी। घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में गांव में एक चिकित्सक के पास लाया गया तब तक घायल दम तोड़ दिया। जांच अधिकारी जगमाल सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।