आरईडी विद्यालय की चरखी दादरी शाखा में क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेलभावना का विकास करना एवं आज के युग में खेलों के महत्व को दर्शाना था।
इस प्रतियोगिता में स्कूल के सभी सदनों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। आर्यभट्ट सदन ने पहले और पाणिनी सदन ने दूसरे मैच में जीत हासिल की।
पहला मैच आर्यभट्ट व चरक सदन के बीच हुआ। आर्यभट्ट सदन ने पहले टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। इस मैच में आर्यभट्ट सदन ने बाजी मारी।
दूसरा लीग मैच पाणिनी व कौटिल्य सदन के बीच कराया गया जिसमें कौटिल्य सदन ने टॉस जीता व पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। इसमें पाणिनी सदन ने जोरदार बल्लेबाजी की और कौटिल्य सदन के सामने बड़ा स्कोर खड़ा किया।
कौटिल्य सदन ने बल्लेबाजी करते हुए अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। इस मैच में पाणिनी सदन ने कौटिल्य सदन को 18 रनों से हराया। इस अवसर पर विद्यालय पर प्राचार्य ने खिलाड़ियों का उत्साह भी बढ़ाया।