फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम बदलकर निकाले 19 हजार

Mon, 22 Aug 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
एटीएम से निकाले रुपये - फोटो : getty images
विज्ञापन
तोशाम स्थित पीएनबी के एटीएम से धोखाधड़ी कर चार-पांच युवकों ने खानक निवासी एक युवक का एटीएम बदलकर 19 हजार की नकदी निकाल ली है। पीड़ित युवक ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। खानक निवासी पवन ने बताया कि वह शनिवार को बस अड्डे के पीछे पीएनबी के एटीएम से पैसे निकलवा रहा था। उस समय एटीएम के अंदर दो युवक व तीन युवक एटीएम के बाहर खड़े थे।
विज्ञापन


मशीन न चलने पर पास खड़े युवक ने पवन को कहा कि अंकल आपको नहीं पता एटीएम मेरे को दो। पवन ने एटीएम उस युवक को दे दिया। युवक ने एटीएम बदल लिया। एटीएम बदलने के कुछ समय बाद अज्ञात युवकों ने तोशाम से ही पवन के एटीएम से 19 हजार की नगदी निकाल ली।  इस संबंध में थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें