तोशाम स्थित पीएनबी के एटीएम से धोखाधड़ी कर चार-पांच युवकों ने खानक निवासी एक युवक का एटीएम बदलकर 19 हजार की नकदी निकाल ली है। पीड़ित युवक ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। खानक निवासी पवन ने बताया कि वह शनिवार को बस अड्डे के पीछे पीएनबी के एटीएम से पैसे निकलवा रहा था। उस समय एटीएम के अंदर दो युवक व तीन युवक एटीएम के बाहर खड़े थे।
मशीन न चलने पर पास खड़े युवक ने पवन को कहा कि अंकल आपको नहीं पता एटीएम मेरे को दो। पवन ने एटीएम उस युवक को दे दिया। युवक ने एटीएम बदल लिया। एटीएम बदलने के कुछ समय बाद अज्ञात युवकों ने तोशाम से ही पवन के एटीएम से 19 हजार की नगदी निकाल ली। इस संबंध में थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।