फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार-बाइक की टक्कर में एक की मौत

Wed, 03 Aug 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी-लोहारू रोड पर गांव अटेला के समीप कार व बाइक की टक्कर में श्रमिक की मौत हो गई। मध्यप्रदेश के वीरपुरा निवासी बिजेंद्र उर्फ राहुल गांव अटेला निवासी एक किसान के खेत में मजदूरी का कार्य करता था। मंगलवार सुबह वह किसी काम से बाइक पर जा रहा था। अभी वह अटेला से निकला ही था कि इसी दौरान एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उसे संभाला और उपचार के लिए चरखी दादरी के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पाकर बाढड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें