दादरी-भिवानी प्रमुख सड़क मार्ग पर गंाव पैतावास कलां के समीप वाहन-घोड़ागाड़ी के बीच सीधी टक्कर होने से घोड़ागाड़ी चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में घोड़े की भी मौत हो गई। सदर पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में करवाया।
जानकारी के अनुसार गांव पैंतावास कलां के समीप टाटा-407 व घोड़ागाड़ी के बीच सीधी टक्कर हो गई जिससे घोड़ागाड़ी मालिक मातादीन निवासी पैतावास कलां की मौके पर ही मौत हो गई। घोड़ागाड़ी चालक अपने गांव कितलाना जा रहा था तभी वाहन भिवानी से दादरी की ओर आ रही थी। पैतावास कलां के समीप पहुंचने पर दोनो के बीच सीधी टक्कर हो गई। जिसमें घोड़ागाड़ी पूरी तरह से कुचली गई व घोड़ागाड़ी चालक (58) को गहरी चोटेें आने से मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना में घोड़े की भी मौत हो गई। वाहन चालकों व समीप के लोगों ने मौके पर जाकर सुध ली लेकिन तब तक मातादीन दम तोड़ चुका था।
घटना के बाद वाहन चालक ने गाड़ी को वही छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची। सदर पुलिस एसआई राजबीर सिंह ने शव को अपने कब्जे में लेकर कागज कार्रवाई पूरी की। उन्होंने बताया कि शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।