फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंढाल चौक के कैंटर पलटा, दबने से राहगीर की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंढाल चौक के पास कैंटर पलटा, दबने से राहगीर की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। भिवानी-जींद मुख्य मार्ग पर मुंढाल चौक के समीप निर्माणाधीन सड़क पर असंतुलित होकर एक कैंटर पलट गया। इस दौरान कैंटर के नीचे दबने से वहां से गुजर रहे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मुंढाल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर बुधवार सुबह उसका पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

हिसार के गढ़ी मेहंदा निवासी रामफल ने बताया कि उसका छोटा भाई 25 वर्षीय नरेश बहन रोशनी के घर मुंढाल खुर्द आया हुआ था। मंगलवार शाम को करीब सात बजे वह अपने भांजे कपिल के साथ बाहर घूमने के लिए गया था। इसी दौरान जब वह सड़क किनारे पैदल चल रहे थे तो अचानक एक बंद बाड़ी कैंटर उसकी तरफ तेज रफ्तार से आया और असंतुलित होकर उसके ऊपर पलट गया। जिससे नरेश की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान उसका भांजा कपिल बाल बाल बच गया। हादसे के बाद कैंटर चालक फरार हो गया और हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नरेश के शव को कब्जे में लिया और उसे लेकर जिला सामान्य अस्पताल पहुंची, जहां बुधवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया गया। रामफल ने बताया कि वे तीन भाई थे, नरेश सबसे छोटा और अविवाहित था। नरेश गांव में ही मेहनत मजदूरी का काम करता था। वहीं मुंढाल पुलिस चौकी के जांच अधिकारी मुख्य सिपाही राजपाल ने बताया कि मृतक के भाई रामफल के बयान दर्ज कर अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने पर केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें