एटीएम कार्ड बदलकर महिला के खाते से निकाले 80 हजार रुपये
जींद। जाट कॉलेज के पास स्थित एटीएम से एक महिला का एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते 80 हजार रुपये निकलने का मामला सामना आया है। बरसोला निवासी मनदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी मां जरूरी काम से शहर आई हुई थी और जाट कॉलेज के पास स्थित एटीएम में पैसे निकलवाने के लिए गई, लेकिन कार्ड से पैसे नहीं निकलने पर एटीएम में मौजूद युवक से महिला से सहायता ली तो युवक ने एटीएम बदल लिया। जैसे ही महिला एटीएम से गई तो कुछ समय बाद उसके बाद फोन पर 80 हजार रुपये निकलने का संदेश मिला और अज्ञात के खाते में पैसे ट्रांसफर किए जाने का संदेश मिला। जब महिला ने एटीएम की जांच की तो एटीएम बदला हुआ मिला। शहर थाना पुलिस ने मनदीप की शिकायत पर अज्ञात युवक के खिलाफ चोरी और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।