फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों की गैंग ने दो ज्वैलर्स की दुकानथं के चटकाए ताले, कारिंदों की मुस्तैदी से चोरी की बड़ी घटना टली

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों ने ज्वेलर्स की दो दुकानों के ताले चटकाए, कारिंदे जागे तो भागे बदमाश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लोहारू। एर्टिगा गाड़ी में सवार होकर आए बदमाशों ने देर रात करीब दो बजे भगत सिंह चौक और फरटिया मोड़ स्थित ज्वेलर्स की दो दुकानों को निशाना बनाकर ताले तोड़ दिए। ताले टूटने की आवाज सुनकर ज्वेलर्स की दुकान के ऊपर सो रहे कारिंदे जाग गए। इस पर बदमाश राजस्थान की ओर भाग गए। पूरी वारदात दुकान के आगे लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित दुकानदार ने संबधित मामले की शिकायत पुलिस को दी है जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर सीसीटीवी खंगाले में लगी हुई है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी रामनिवास ने बताया कि सुभाष सोनी और दीपक सोनी ने शिकायत दी कि गत देर रात करीब दो बजे दर्जन भर बदमाश एर्टिगा गाड़ी में सवार होकर आए और उनकी दुकानों के ताले तोड़ दिए। ताले के तोड़ने की आवाज सुनकर दुकान के ऊपर सो रहे कारिंदे जाग गए। उन्होंने इसकी सूचना दुकान मालिक को दी जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इस दौरान सुभाष सोनी और दुकान के कारिंदे ने बदमाशों का पीछा भी किया। लेकिन धुंध और अंधेरे का फायदा उठाकर बदमाश वहां से भाग निकले। थाना प्रभारी ने बताया कि बदमाशों की तलाश जारी है। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। वहीं शहर के अन्य चौराहों पर लगे कैमरों की रिकार्डिंग को भी खंगाला जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज में करीब आठ सदस्यों का गिरोह हैं, जिसमें से कुछ ने नकाब लगा रखा है और कुछ बिना नकाब के हैं। उन्होंने कहा कि बदमाशों को किसी भी सूरत में नहीं बक्शा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें