फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमकर गरजे कर्मचारी, रोष जता सरकार को चेताया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जमकर गरजे कर्मचारी, रोष जता सरकार को चेताया
- लोहारू, बहल, तोशाम, बवानीखेड़ा में भी कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। शहर ही नहीं कसबों और गांवों में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल के तहत प्रदर्शन कर रोष जताया। साथ ही सरकार को मांगे शीघ्र पूरी नहीं करने पर आगामी चुनाव में देख लेने की भी चेतावनी दी।
ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर सरकार पर गरजे किसान, मजदूर व कर्मचारी
बहल । राष्ट्रव्यापी हड़ताल के पहले दिन कर्मचारियों, मजदूरों एवं किसानों ने सरकार की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किया। वक्ताओं नेे कहा कि सरकार युवाओं को बेरोजगार बना रही है तथा कर्मचारियों को आउटसोर्सिंग के नाम पर घर भेजने का काम कर रही है। सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारी, मजदूर एवं किसान संगठनों से जुड़े लोग बिजली घर में एकत्रित हुए। इस अवसर पर अखिल भारतीय किसान सभा के प्रदेश सचिव डॉ. बलबीर सिंह ठाकन, मा. अनिल श्योराण, धनपत सिंह, कुलदीप श्योराण, सोमबीर देवराला, रवि कुमार, दलबीर सिंह, वेद बाबू, राजेश सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

लोहारू में 47 बसों में 36 बसें दौड़ी सड़कों पर
लोहारू। दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का लोहारू में मिला जुला असर देखने को मिला। सुबह 12 बजे तक सड़क पर एक भी बस नहीं दौड़ी, मगर 12 बजे के बाद लोहारू सब डिपो के पर्यवेक्षक का दावा है कि 47 बसों में 36 बसें अपने गंतव्य की ओर गई हैं। वहीं हड़ताल में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने शहीद महाबीर किसान भवन के समक्ष धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। अखिल भारतीय किसान सभा सहित किसान संगठनों ने भी हड़ताली कर्मचारियों का समर्थन किया और सरकार पर किसान, मजदूर, व्यापारी व कर्मचारी विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया। एसकेएस के खंड प्रधान, विजय कुमार जांगड़ा, राज्य परिवहन कर्मचारी नेता सुरेन्द्र कुमार, दलबीर सिंह, मा. प्यारेलाल सांगवान, पृथ्वी सिंह श्योराण, धनपतराय फरटिया, सतीश कुमार सहित अनेक कर्मचारी व किसान नेताओं ने धरने पर अपने विचार रखे।
171 कर्मचारियों में से 15 कर्मचारी हड़ताल पर
रोडवेज सब डिपो के पर्यवेक्षक जयबीर सिंह और अड्डा इंचार्ज सुरजभान ने बताया कि लोहारू सब डिपो में कुल 47 बसें हैं जिसमें से 36 बसेें अपने गंतव्य की ओर विभिन्न रूटों पर गई हैं। उन्होंने बताया कि सुबह परेशानी हुई मगर बसें चलने के बाद कोई दिक्कत नहीं हुुई। 171 कर्मचारियों में से 15 कर्मचारी हड़ताल पर रहे।


कर्मचारियों ने किए विरोध प्रदर्शन
बवानीखेड़ा। राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर मंगलवार को बवानीखेड़ा के शहीद गुलाब सिंह पार्क में विभिन्न विभागों के कर्मचारी व अन्य एकत्रित हुए और सरकार की नीतियों को कर्मचारी विरोध बताया। अध्यक्षता कर रहे अशोक सिवाड़ा, जनवारी महिला समिति की जिला प्रधान शीला बलियाली ने बताया कि सरकार की कर्मचारी, मजदूर, कमेरा वर्ग पर निजीकरण, ठेका प्रथा, बढ़ती महंगाई से सभी लोग त्रस्त हैं। कर्मचारियों ने शहीद गुलाब सिंह पार्क से रोष प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन

फोटो 24

जुलूस निकाल जताया रोष
तोशाम। राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर कर्मचारी तिकोना पार्क में एकत्रित हुए। बैठक की अध्यक्षता विनोद कुमार माजरा ने कहा कि सरकार का रवैया कर्मचारी के प्रति सही नहीं है। इस मौके पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की व उसके बाद एक जुलूस तोशाम के मेन चौक से होते सुरेंद्र सिंह चौक तक निकाला गया। हड़ताल को किसान सभा का भी समर्थन मिला। मास्टर शेर सिंह प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय किसान सभा ने कहा कि हमारी मांग सरकार से है कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें