फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममरे भाई के साथ दवाई लेकर लौट रही थी मृतक महिला गांव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी। बाढड़ा क्षेत्र के गांव नांधा स्थित बस स्टैंड के नजदीक दवा लेकर बाइक से अपने ममेरे भाई के साथ लौट रही सीआरपीएफ कर्मी की पत्नी को रोडवेज बस ने कुचल दिया। एक दूसरी बाइक की टक्कर से होने से महिला बाइक से गिर गई थी। जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ममेरे भाई को भी हल्की चोट आयी हैं। सूचना मिलने पर बाढड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
भांडवा निवासी सुनील ने बताया कि वह खोरड़ा निवासी मामा की लड़की अंशु को दवा दिलवाने के लिए बाइक पर सतनाली गया था। लौटते वक्त नांधा गांव स्थित बस स्टैंड के पास धनासरी की ओर से आ रहे एक बाइक सवार ने मेरी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बहन रोड पर जा गिरी। इसी बीच पीछे से आयी रोडवेज बस ने अंशु को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद रोडवेज चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर बाढड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और बस को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के डेड हाउस में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीआरपीएफ में तैनात है महिला का पति
सुनील ने बताया कि अंशु का पति सीआरपीएफ में तैनात है। उसका एक 16 साल का बेटा है। हादसे के बाद परिवार के लोग सिविल अस्पताल पहुंचे तो मृतका का बेटा विलाप करने लगा। परिजनों ने बड़ी मुश्किल से उसे संभाला और सांत्वना दी। शव का सोमवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
]
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें