फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला की गर्दन में चाकू घोंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जीतूवाला जोहड़ क्षेत्र में शनिवार शाम अज्ञात व्यक्ति ने घर में घुसकर महिला की गर्दन में चाकू घोंप दिया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। बताया जाता है कि वारदात के वक्त महिला घर में अकेली थी।
विज्ञापन

शनिवार शाम सात बजे के बाद जीतूवाला जोहड़ क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 28 वर्षीय महिला लहू-लुहान हालत में अपने घर में मिली। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग घर पहुंचे और महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। बताया जाता है कि महिला के गर्दन पर धारदार हथियार का निशान मिला है।
इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तुरंत पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। सूचना पाकर पुलिस अस्पताल पहुंची, लेकिन तब तक एंबुलेंस महिला को लेकर रोहतक की ओर रवाना हो चुकी थी। वारदात के बाद सिटी थाना इंचार्ज और बीटीएम पुलिस चौकी स्टाफ मौके पर पहुंचा। पुलिस ने वारदात स्थल का मुआयना किया और आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन

बीटीएम पुलिस चौकी के मुंशी सुमेर सिंह ने बताया कि महिला का नाम पूनम है। सूचना मिली है कि घर में उस पर धारदार हथियार से हमला बोला गया। पुलिस के अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला को पीजीआई रोहतक ले जाया गया, इसलिए बयान दर्ज नहीं हुए। पुलिस सुबह रोहतक जाकर महिला के बयान लेने की कोशिश करेगी। उल्लेखनीय है कि जिस तरीके से घर में घुसकर हमला किया गया है, उससे प्रथमदृष्टया किसी नजदीकी के शामिल होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। पुलिस इस कोण से भी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें