फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के शव का पीजीआई बोर्ड से कराया पोस्टमार्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक के शव का पीजीआई बोर्ड से कराया पोस्टमार्टम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
दादरी-भिवानी मुख्यमार्ग के किनारे शुक्रवार को संदिग्ध हालात में मृत मिले युवक के शव का पोस्टमार्टम शनिवार सुबह पुलिस ने पीजीआई बोर्ड से कराया। इसके बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के पिता ने पुलिस के सामने हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस का तर्क है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ज्ञात रहे कि शुक्रवार सुबह गांव भागवी निवासी अमित का शव उत्सव वाटिका के समीप सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला था। सिटी थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया था। मृतक युवक की बाइक शव से करीब सौ मीटर की दूरी पर स्थित एक गली में खड़ी मिली थी। वहीं, मृतक के पिता ने पुलिस के सामने हत्या का शक जाहिर किया था। इसके चलते पुलिस ने शुक्रवार देर शाम शव को सिविल अस्पताल से पीजीआई रोहतक भेज दिया था। पुलिस प्रवक्ता सुरेंद्र दांगी ने बताया कि शनिवार सुबह पुलिस ने अमित के शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल पुलिस ने इस संबंध में 174 के तहत मृतक के पिता के बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें