फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को यूएसए कंपनी में बताकर फेसबुक पर दिखाया लेपटॉप का फोटो, धोखाधड़ी कर 4

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। खुद को यूएसए की एक कंपनी में बताकर फेसबुक पर लैपटॉप का फोटो दिखाकर एक युवक से 48 हजार रुपये की ठगी किए जाने के मामले में सिवानी पुलिस ने एक युवक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सोनू ने बताया कि उसकी सिवानी मंडी तोशाम मोड पर निधि फोटो स्टेट की दुकान अपने जीजा के साथ कर रखी है। उसने बताया कि गत एक अक्तूूबर 2018 को फेसबुक पर मैक्सवेल नामक एक युवक जुड़ गया, जिसने अपने आपको एक कंपनी का कर्मचारी बताया और लैपटॉप बेचने के लिए उसके पास फोटो मैसेज किया। इसके बाद उसने लैपटॉप खरीदने की इच्छा जताई तो उसे एक खाते में दस हजार रुपये जमा कराने के लिए बोला। उसने अपने जीजा के खाते से दस हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उसने अपनी बुआ की लड़की के खाते से 15 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर कर दी। इसके बाद फिर से पैसे जमा कराने की डिमांड भेजी तो उसने अपनी पत्नी शकुंतला के खाते से दस हजार रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद फिर पत्नी के खाते से ही 13 हजार की नगदी ट्रांसफर की। इस तरह से उसने 48 हजार रुपये बताए गए खाते में ट्रांसफर कर दिए , मगर फिर भी उसके पास लैपटॉप नहीं आया। इसी दौरान आरोपी ने अपना फेसबुक अकाउंट भी ब्लॉक कर दिया। इस मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। सिवानी पुलिस इस मामले में सोनू की शिकायत पर खुद को यूएसए में नौकरी करने वाला बताने वाले युवक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें