फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चोरी का आरोपी पकड़ा, बाइक हुई बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिला सामान्य अस्पताल परिसर में अपनी पत्नी को दवा दिलाने आए एक व्यक्ति की बाइक चोरी करने के मामले में पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर लिया है। उससे चोरी हुई बाइक भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में विद्यानगर कॉलोनी निवासी सुरेंद्र कुमार ने बताया था कि गत 15 फरवरी की सुबह साढ़े 10 बजे अपनी पत्नी शकुंतला को दवाई दिलाने के लिए जिला सामान्य अस्पताल की ओपीडी में आया था। उसने अपनी बाइक ओपीडी के बाहर खड़ी की थी। मगर जब वह पत्नी को दवा दिलाने के बाद ओपीडी से वापस बाहर आया तो उसकी बाइक चोरी हो चुकी थी। इसकी शिकायत उसने दिनोद गेट पुलिस चौकी में दी। पुलिस ने इस मामले की जांच पड़ताल करते हुए हालुवास गेट निवासी मोनू उर्फ सीटू को गिरफ्तार किया, जिसने वाहन चोरी की वारदात को कबूल कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही के आधार पर उससे चोरी की गई बाइक भी बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें