फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव बड़सी में दो गुटों के बीच हुआ घमासान, पांच लोग हुए जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। गांव बड़सी में दो पक्षों में मामूली कहासुनी के बाद घमासान हुआ। इसी दौरान महिलाओं ने भी एक-दूसरे पक्ष पर जमकर पत्थरबाजी की। वहीं इस झगड़े में दोनों ही पक्षों के पांच लोग जख्मी होकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद वार्ड में दाखिल कर लिया। पुलिस ने भी घटना की सूचना मिलने के बाद अस्पताल पहुंचकर घायलों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
गांव बड़सी निवासी बलवान सिंह ने बताया कि वह पंचायती राज विभाग में सरकारी कांट्रेक्टर है। जबकि उसका छोटा भाई सतीश बिजली निगम में लाइनमैन तैनात है। रविवार शाम को वह अपने मकान के बाहर खड़े थे कि इसी दौरान पड़ोस में एक शादी समारोह के दौरान निकासी निकल रही थी। उन्होंने बताया कि जिस परिवार में शादी थी, उस परिवार के कहने पर उसने शादी में बारात के लिए गाड़ी बुक करा दी थी। गाड़ी बाहर गली के अंदर खड़ी थी, पड़ोस के ही कुछ व्यक्ति वहां आए और आते ही गाड़ी चलाने के लिए बोलने लगे। जब उन्होंने कहा कि गाड़ी का चालक नहीं है तो इसी बात पर नाराज होकर कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। इसी दौरान आरोपी पक्ष की महिलाओं ने भी उन पर ईंट पत्थर बरसा दिए। जिसमें दोनों भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष से घायल होकर पहुंची महिला शिकारी व उसकी बेटी कलावती के अलावा सुशील ने भी दोनों भाई व उसके परिवार पर मारपीट करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पुरानी रंजिश के चलते उन पर ईंट पत्थरों व लाठी डंडों से हमला कर दिया गया। इस हमले में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। वहीं सदर पुलिस ने भी दोनों ही पक्षों के घायलों के बयान दर्ज कर इस संबंध में आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें