फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन नामजद, चार-पांच अन्य के खिलाफ हत्या, हत्या प्रयास का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। खानक में ट्रकों को लोडिंग की एंट्री को लेकर ट्रांसपोर्टर्स में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने गोलियां चला दी। छाती में गोली लगने से एक ट्रांसपोर्टर की मौत हो गई जबकि उसका साथी पेट में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। हिसार में पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया, वहीं घायल का उपचार चल रहा है। दोनों पक्षों में लंबे समय से चौधर को लेकर खींचतान चल रही थी। पुलिस ने तीन नामजद व चार-पांच अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिसार जिले के गांव कंवारी के ट्रांसपोर्टर हरपाल (47) और परिवार में ही उसके भाई चंद्रपाल के खानक में ट्रक चलते हैं और बीएस रोडलाइन नाम से ट्रांसपोर्ट है। कंवारी गांव के ही कुछ अन्य ट्रांसपोर्टर्स के साथ उनकी पिछले काफी समय से खींचतान चल रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम भी ट्रक की माल लोडिंग के लिए एंट्री को लेकर विवाद हुआ। सूत्र बताते हैं कि एक बार तो विवाद निपटा दिया गया। मगर बाद में दो-तीन गाड़ियों में कुछ लोग आए और हरपाल के कार्यालय के बाहर अपशब्द कहने लगे। जब हरपाल अपने कार्यालय से बाहर आया तो उस पर गोली चला दी। गोली उसकी छाती में लगी। यह सुनकर उसका भाई चंद्रपाल भी दौड़ा तो हमलावरों ने उस पर भी गोली दाग दी। उसे पेट में गोली लगी। इसके बाद कुछ अन्य परिजन व आसपास के लोग दोनों को हिसार के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां हरपाल सिंह को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया जबकि चंद्रपाल की हालत भी गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलते ही तोशाम थाना पुलिस ने दौड़ लगाई। मृतक को एक लड़का व एक लड़की है।
पहले की गाली-गलौच और फिर दाग दी गोली
पुलिस बयान में कंवारी गांव वासी जगदीप ने वह खानक में ट्रक चलाता है। वह रात को हरपाल सिंह और चंद्रपाल के कार्यालय के पास अपने ट्रक का काम करवा रहा था। इसी दौरान एक कार में गांव कंवारी वासी कृष्ण जाखड़, प्रवीन बालावास, रामफल और चार-पांच लोग आए। कृष्ण व प्रवीण के हाथों में पिस्तौल थी। कार से उतरते ही सभी ने हरपाल और चंद्रपाल को अपशब्द कहने शुरू कर दिए। जब चंद्रपाल बाहर निकला तो कृष्ण जाखड़ ने उसे गोली मारी, जो उसके पेट मे लगी। फिर प्रवीन ने अपने पिस्तौल से हरपाल पर गोली चलाई जो उसकी छाती में लगी। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। वे किसी तरह दोनों को उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने हरपाल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मामले में आपसी खींचतान सामने आई है। मृतक के भतीजे जगदीप के बयान पर कृष्ण जाखड़, प्रवीण बालावास, रामफल व चार-पांच अन्य के खिलाफ हत्या, हत्या प्रयास, आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
-जय सिंह, एसएचओ, तोशाम थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें