फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहाज खरीद में भाजपा ने पहुंचाया देश को हजारों करोड़ रुपये का नुकसान: पुरोहित

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेवाड़ी व महेंद्रगढ़ के कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष एडवोकेट जयप्रकाश पुरोहित ने कहा कि भाजपा सरकार ने बिना संसदीय कमेटी और अन्य कमेटी सिफारिश के महंगे लड़ाकू विमान खरीदकर देश को हजारों करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया है। जबकि राफेल जहाज खरीदने पर विचार तक नहीं किया। पुरोहित ने कहा कि जो लड़ाकू विमान खरीदे गए हैं, वे बहुत महंगे दाम पर लिए गए हैं। इन जहाजों की कीमत 526 करोड़ रुपये थी, जबकि 1670 करोड़ में खरीदे गए हैं। उन्होंने कहा कि यूूपीए सरकार के दौरान अंतरराष्ट्रीय बोली के मुताबिक 126 राफेल जहाज खरीदे जाने थे। इनमें से 108 जहाज भारतीय पब्लिक एरोनेटिक कंपनी द्वारा बनाए जाने थे, लेकिन भाजपा सरकार इन मापदंडों पर काम नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें