फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने किया मृतक की पत्नी की शिकायत पर किया केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सौतेली मां से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या
विज्ञापन

- पुलिस ने किया मृतक की पत्नी की शिकायत पर किया केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। मुंढाल खुर्द में सौतेली मां और भाई-बहन से तंग आकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतक ने पत्नी को दिए सुसाइड नोट में आत्महत्या के लिए परिजनों को जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मुंढाल निवासी खुर्द मोनू पत्नी विरेंद्र ने बताया कि उसके ससुर ने दो शादी की है। मेरा पति पहले पत्नी का बेटा था। सौतेली मां सुशीला, राजेश, बबीता, अरविंद, देवेद्र, राजेश, ननंद सीता विरेद्र के साथ मारपीट करते थे। वे जमीन को लेकर उसे तंग करते रहते हैं। जिसके चलते उसके पति ने मंगलवार को सल्फास की गोली निगल ली। उन्होंने उसे हिसार के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसने एक सुसाइड नोट उसे दिया है। जिसमें उसने उपरोक्त आरोपियों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। विरेंद्र की उपचार के दौरान बुधवार को मौत हो गई। सूचना मिलने पर सदर पुलिस हिसार अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें