फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी की बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल जाते समय से लेक्चरर का अपहरण कर पीटा
विज्ञापन

डंडों से पिटाई कर बापौड़ा रोड पर छोड़ा, चार आरोपी हिरासत में
पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी की बरामद

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। बजीणा के सरकारी स्कूल में तैनात फिजीकल एजूकेशन के लेक्चरर का स्कूल जाते समय गाड़ी सवार युवकों ने कोहाड़ मोड़ के पास से अपहरण कर लिया। अपहरण के बाद आरोपी टीचर के साथ मारपीट कर देवसर की पहाड़ी के पीछे बापौड़ा रोड पर फेंक कर फरार हो गए। जहां से परिजनों ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। सूचना मिलने पर पुलिस सिविल अस्पताल पहुंची और घायल के बयान पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले में पुलिस ने वारदात में शामिल चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार भिवानी बीटीएम चौक निवासी मदन गोपाल बजीणा गांव के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में फिजीकल एजूकेशन के पद पर कार्यरत है। मदन गोपाल हर रोज की तरह सुबह अपनी बाइक से स्कूल जा रहा था। सोमवार को जब वह स्कूल के पास पहुंचने ही वाला था कि एक ब्रेजा गाड़ी आई और बाइक के सामने लगा दी। कार से तीन युवक उतरे और मदन गोपाल के साथ मारपीट करते हुए गाड़ी में बैठा लिया और मौके से फरार हो गए। बाइक टीचर के साथ जा रहे छात्र दीपक ने मदन गोपाल की बाइक से पीछा शुरू कर दिया और पुलिस व परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस हरकत में आई और नकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

देवसर पहाड़ी के पीछे बापौड़ा रोड पर की मारपीट
पुलिस को दिए बयान में मदन गोपाल ने बताया कि गाड़ी में सवार तीन लोगों ने उसे जबरन गाड़ी में बैठा लिया। उसके बाद वे उसे दिनोद के रास्ते में देवराला लेकर गए। एक किलोमीटर जाने के बाद गाड़ी में एक और युवक को बैठा लिया। उसके बाद देवसर से बापौड़ा रोड पर उन्होंने गाड़ी रोकी और नीचे उतार लिया। वहां पर उन्होंने उसकी डंडों से पिटाई शुरू कर दी। करीब 15 मिनट तक डंडों से मारपीट करने के बाद आरोपी उसे पुलिस को शिकायत देने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गये।
छात्र दीपक ने दिखाई बहादुरी मौके पर
जागृति कॉलोनी निवासी दीपक बजीणा स्कूल में पढ़ता है। वह रोज मदन गोपाल के साथ बाइक पर जाता था। वह सोमवार को भी मदन गोपाल के साथ बाइक पर बैठकर स्कूल जा रहा था। आरोपी मदन गोपाल को गाड़ी में बैठाकर ले गए तो दीपक ने गाड़ी का पीछा शुरू कर दिया। जब दीपक बापौड़ा रोड पर पहुंचा तो मदन गोपाल रोड पर लहुलूहान पड़ा था। उसने प्राइवेट गाड़ी का इंतजाम किया और सिविल अस्पताल लेकर आयो

अपहरण करने की वीडियो भी आई सामने
कोहाड़ मोड़ पर जब गाड़ी सवार युवकों ने मदन गोपाल के साथ मारपीट कर उसका अपहरण किया तो वहां पर मौजूद एक व्यक्ति ने मोबाइल से वीडियो बना ली और पुलिस के पास भेज दी। पुलिस ने वीडियो को भी कब्जे में लेकर हर एंगल से जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


वर्जन
कोहाड़ मोड़ के पास से शिक्षका का कुछ युवकों ने अपहरण कर लिया था। सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर वारदत में प्रयुक्त गाड़ी को बरामद करते हुए चार आरोपियों को भी हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की हर एंगलल से जांच कर रही है।
विरेंद्र सिंह श्योराण, डीएसपी

फोटो 12, 13, 14
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें