फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- चोर ने मकान से ले गए 47 हजार रुपये व गहने

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। नई बस्ती महम रोड पर चोरों ने एक मकान से नगदी व गहने चोरी कर लिए। घटना का पता परिवार को घर आने के बाद चला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार नई बस्ती महम रोड निवासी राजबीर ने बताया कि वह रविवार को अपने परिवार के साथ अपने रिश्तेदारी में गया हुआ था। जब वह सोमवार शाम को घर पर आया तो मकान का ताला टूटा मिला और घर का सामान बिखरा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। राजबीर ने बताया कि चोर उसके मकान से 47 हजार रुपये नगद, सोने की अंगूठी, चांदी की पाजेब चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एक पीजी में रहने वाली युवती ने थाना सिविल लाइन पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने पीजी में अपना फोन चार्जिंग पर लगाया था। उसके बाद वह सो गई। जब उठी तो उसका मोबाइल फोन चोरी हुआ मिला। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें