अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। भिवानी से दादरी जाने के लिए ट्रेन में बैठी महिला का ट्रेन किसी यात्री ने गलती से बैग उतार लिया। बैग लेने के लिए महिला चलती ट्रेन से कूद गई जिससे वह घायल हो गई। वहां पर मौजूद लोगों ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया जहां से उसे पीजीआई रेफर किया गया लेकिन परिजन उसे हिसार प्राइवेट अस्पताल में ले गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार लोहड़ बाजार भिवानी निवासी नवदीप पत्नी अनिल दादरी जाने के लिए भिवानी से ट्रेन में बैठी थी। उसी समय कुछ व्यक्ति व महिलाएं भी उसके पास आकर बैठ गए। जब ट्रेन चलने को हुई तो वो सवारी ट्रेन से उतर गई और नवदीप का बैग भी अपने साथ ले गए। जब उसे पता चला तो वह बैग लेने के लिए उतरने लगी तो ट्रेन चल पड़ी। ट्रेन चलने के बाद नवदीप ट्रेन से कूद गई जिससे वह घायल हो गई। लोगों ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन सिविल अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। परिजन उसे हिसार के प्राइवेट अस्पताल में ले गए।
मामले की जांच कर रहे जीआरपी के सुशील कुमार ने बताया कि महिला ने बताया कि जो सवारी उसके पास बैठी थी वे दिल्ली की ट्रेन समझकर बैठी थी, पता लगने पर जल्दबाजी में उसका बैग भी अपने साथ ले गई। बाद में उन्होंने बैग गलती से जाने के लिए उनको फोन कर सूचना दे दी थी। उन्होंने बताया कि महिला खतरे से बाहर है। पुलिस ने मामले में कागजी कार्रवाई कर जांच शुरू कर दी।