फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़े खरीदने के लिए आई महिला के बैग से 22 हजार रुपये चुराते हुए सीसीटीवी में कैद हुई महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
खरीदारी के लिए आई महिला के बैग से 22 हजार चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
बिचला बाजार कपड़ा मार्केट में खरीददारी करने के लिए आई एक महिला के बैग से 22 हजार रुपये की नकदी चोरी हो गई। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो दो महिलाएं बैग से नगदी चोरी करते हुए साफ दिखाई दी। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर आरोपी महिलाओं की खोजबीन तेज कर दी गई है।
गांव मिताथल निवासी रामरती ने बताया कि बीते दिवस वह बिचला बाजार कपड़ा मार्केंट में सूट खरीदने के लिए आई हुई थी। दो अज्ञात महिलाओं ने खरीददारी करने के बहाने मौका पाकर उसके बैग से 22 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। दोनों महिलाएं वारदात को अंजाम देकर चुपके से वहां से चलती बनी। रामरती सूट के पैसे दुकानदार को देने लगी तो रुपये गायब थे। उसने घटना की शिकायत शहर थाना पुलिस से की। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। जांच के दौरान फुटेज में दो महिलाएं उसके बैग से नगदी चोरी करते हुए साफ दिखाई दे रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पुलिस ने फुटेज अपने कब्जे में लेकर महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है। फुटेज के आधार पर आरोपी महिलाओं को तलाश किया जा रहा है। जल्द महिलाओं को गिरफ्तार किया जाएगा।
श्री भगवान, शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें