फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवीण हत्याकांड : पत्नी ने हत्या की वीडियो देखने के बाद किया था पति की हत्या का यकीन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। प्रवीण हत्याकांड की सूत्रदार बनी पत्नी को जब हत्यारों ने हत्या कर सूचना दी तो भी उसे यकीन नहीं हुआ। जिसके बाद हत्यारों ने उसके पति की हत्या का वीडियो वाट्सएप किया। वीडियो देखने के बाद ही उसे यकीन हुआ कि प्रवीण की मौत हो चुकी है। हत्यारों ने कार से प्रवीण की कुचलकर हत्या के दौरान का वीडियो बनाया। पुलिस ने आरोपी पत्नी मोनिका को गिरफ्तार कर लिया है। उसके फोन से प्रवीण की हत्या की वीडियो भी बरामद की गई है। आरोपी पत्नी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

वह मरा नहीं है, अस्पताल लेकर गए है, जिंदा है वो
हत्या आरोपी सुनील ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसने प्रवीण की हत्या करते हुए वीडियो बनाई। वीडियो में कार से मृतक प्रवीण को कुचला जा रहा था। उसने हत्या के बाद इसकी सूचना मृतक प्रवीण की पत्नी मोनिका को दी। जिस पर मोनिका ने कहा कि उसे तो घरवाले अस्पताल लेकर गए हैं, वह मरा नहीं है। जिसके बाद उसने वीडियो मोनिका के फोन पर भेजी।
विज्ञापन

भागने के फिराक में पकड़ी गई मोनिका, किसी को नहीं हो रहा यकीन
दो बेटियों की मां मोनिका के नाम का खुलासा होने के बाद रविवार को वह भागने की फिराक में थी। तभी सदर थाना पुलिस पहुंच गई और उसे गिरफ्तार कर लिया। प्रवीण के हत्याकांड के पीछे उसकी पत्नी का हाथ है, यह बात सुनकर सभी हैरान हैं और उनको अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि मोनिका ऐसा कर सकती है।
नौ फरवारी को मिला था शव
नौ फरवरी की सुबह भिवानी-चरखी दादरी निर्माणाधीन बाइपास पर कोंट और पूर्णपुरा के बीच ड्राइवर 30 वर्षीय प्रवीण का शव मिला था। परिजनों ने कुछ लोगों पर हत्या की आशंका भी जताई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने 11 फरवरी की देर रात दो युवकों को अवैध पिस्तौल सहित काबू किया। पकड़े गए युवक लांदड़ी जिला हिसार हाल लक्ष्मीनगर कोंट रोड वासी सुनील उर्फ मुन्ना और इसी कॉलोनी में रहने वाले नितिन उर्फ बिंदू के रूप में हुई।
विज्ञापन

प्रवीण की हत्या में उसकी पत्नी मोनिका का ही हाथ था। उसके आरोपी सुनील मुन्ना के साथ अवैध संबंध थे और उन्होंने ही मिलकर प्रवीण की हत्या की साजिश रची। मोनिका के मोबाइल फोन से प्रवीण की हत्या करते हुए की वीडियो भी बरामद की है। उसे पकड़ लिया गया है।
जय सिंह, एसएचओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें