फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटेल नगर कॉलोनी में घर के बाहर खड़ी तीन गाडिय़ों के शीशे तोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेल नगर कॉलोनी में घर के बाहर खड़ी तीन गाड़ियों के शीशे तोड़े
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। पटेल नगर कॉलोनी में शनिवार देर रात घर के बाहर खड़ी तीन गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले गए। रविवार सुबह घर के बाहर खड़ी गाड़ी के शीशे टूटे देख लोगों के मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पटेल नगर के मकान नंबर 73 निवासी अशोक कुमार ने बताया कि उसकी पुराना बस स्टैंड के सामने स्वीट्स की दुकान है। शनिवार देर रात 10 बजे उसने अपने घर के बाहर गली में गाड़ी खड़ी की थी। मगर सुबह जब उठा तो उसकी गाड़ी का अगला शीशा टूटा हुआ था। इसी गली में एक किरायेदार की फोर्ड गाड़ी के आगे और पीछे के शीशे भी टूटे हुए थे, जबकि गाड़ी के अंदर ईंट पड़ी हुई थी। उन्होंने बताया कि इसी गली में स्विफ्ट डिजायर गाड़ी के साइड का शीशा भी उखाड़ दिया गया। अशोक ने बताया कि ये कार्य शरारती तत्वों का हो सकता हैं, क्योंकि गाड़ी के ईंट मारकर शीशे तोड़े गए हैं, जबकि गाड़ियों के अंदर से कोई भी सामान चोरी नहीं किया गया है। अशोक ने बताया कि उनके पड़ोसी ने रात करीबन पौने 11 बजे धमाके की आवाज सुनी तो थी, मगर उसने सोचा कि किसी बंदर ने मकान की छत पर से कुछ सामान नीचे गिराया होगा। इसलिए वे ठंड के कारण बाहर नहीं निकले। सर्दी के मौसम में सभी लोग घरों के अंदर दुबके हुए थे, इसी का फायदा उठाकर शरातती तत्वों ने गाडिय़ों के शीशे तोडक़र हजारों रुपयों का नुकसान कर दिया। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल लाइन पुलिस थाना प्रभारी विद्यानंद ने मौके पर पहुंचकर वारदात स्थल का मुआयना किया। कुछ माह पहले भी शहर की कई कॉलोनियों में दर्जनों गाड़ियों के शीशे तोड़ने की बाइक सवार युवकों ने वारदातों को अंजाम दिया था, मगर पुलिस ने उन लोगों को पकड़ लिया था। एक बार फिर पटेल नगर कॉलोनी में घर के बाहर खड़े वाहनों के शीशे तोड़े गए है। पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर गाड़ियों के शीशे तोड़ने वालों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें