फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुआ खेलते चार काबू, 10570 की नकदी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहारू। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सिंघानी गावं के बस स्टैंड के पीछे खाली प्लाट में जुआ खेल रहे चार लोगों को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 10570 रुपयं की नकदी बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सिंघानी गांव में बस स्टैंड के पास खाली प्लॉट में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं, जिस पर पुलिस की टीम गठित की गई। टीम में हवलदार राजेश कुमार, हवलदार नरेश, एसपीआईओ पवन कुमार व सिपाही कृष्ण शामिल थे। टीम ने सूचना के आधार पर छापा मारा तथा इस दौरान मौके पर जुआ खेलते हुए सुनील, संजय, नरेश व राजेश नामक आरोपियों को काबू कर उनके कब्जे से 10570 रुपयं की नकदी बरामद की। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी रामनिवास ने बताया कि पुलिस जुआ खेलने वालों पर सख्त कार्रवाई करेगी तथा क्षेत्र में किसी भी प्रकार की गैर कानूनी गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें