फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइक आपस में टकराने से मलेरिया विभाग कर्मचारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दो मोटरसाइकिल टकराईं, स्वास्थ्य कर्मी की मौत, युवक घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
गांव निनान के समीप एक ही गांव के दो व्यक्तियों की बाइक बुधवार देर शाम को आपस में टकरा गई। हादसे में सामान्य अस्पताल के मलेरिया विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है।
विज्ञापन

जिले के सामान्य अस्पताल के मलेरिया विभाग में कार्यरत गांव सांगा निवासी 57 वर्षीय कृष्ण कुमार बुधवार शाम को छह बजे ड्यूटी खत्म करने के बाद अपनी बाइक पर सवार होकर गांव जा रहा था। इसी दौरान भिवानी-रोहतक मार्ग पर गांव निनान के समीप उसकी बाइक सामने से आ रहे गांव के ही युवक नवीन की बाइक से टकरा गई। दोनों बाइकों की रफ्तार तेज होने के कारण दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया। वहां पर उपचार के दौरान मलेरिया विभाग कर्मचारी कृष्ण की मौत हो गई, जबकि गांव सांगा निवासी नवीन गंभीर रूप से घायल हो गया। चिकित्सकों उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया है। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया है। वीरवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें