फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल से आ रही चौथी कक्षा की बच्ची को परचून की दुकान में बनाया बंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
10 साल की बच्ची को परचून की दुकान में बंधक बना की अश्लील हरकतें
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी
क्षेत्र के एक गांव में सरकारी स्कूल से आ रही चौथी कक्षा की दस वर्षीय बच्ची को परचून की दुकान में बंधक बनाकर दुकान संचालक द्वारा अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बच्ची के रोने पर एक घंटे बाद दुकान संचालक ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए घर भेज दिया। बच्ची ने ये सब बात अपने परिजनों को बताई। इसके बाद परिजन उसे लेकर भिवानी महिला पुलिस थाना पहुंचे। पुलिस ने बच्ची के बयान पर आरोपी दुकान संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी दस साल की बेटी गांव के सरकारी स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ती है। वह सोमवार को आधी छुट्टी में अपने घर आ रही थी। इसी दौरान स्कूल से कुछ ही दूरी पर स्थित परचून की दुकान चलाने वाले युवक ने उसे जबरन अपनी दुकान में ले गया। वहां युवक ने बच्ची को करीब एक घंटे तक दुकान में बंधक बनाकर रखा और अश्लील हरकतें की। बच्ची रोने लगी तो उसे जान से मारने की धमकी दी और कहा कि ये बात किसी और को बताई तो जान से मार दूंगा। इसके बाद आरोपी ने बच्ची को दुकान से बाहर कर दिया। बच्ची ने अगले दिन सुबह स्कूल जाने से इनकार किया तो परिजनों ने उससे पूछताछ की। बच्ची ने रोते हुए कहा कि बबलू नामक युवक उसे अपनी दुकान में रोक लेगा। इसके बाद बच्ची की मां ने गंभीरता से उससे पूरी बात पूछी। इसके बाद महिला ने महिला पुलिस थाना पहुंच आरोपी के खिलाफ शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पुलिस ने बच्ची के बयान पर आरोपी बबलू के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, अपहरण, अश्लील हरकत करने, रास्ता रोकने व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।
- सुशीला देवी, जांच अधिकारी महिला थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें