फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच सड़क पलटा कैंटर, नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक चला वन-वे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी।
रोहतक रोड पर बस स्टैंड के पास वीरवार देर रात को डिवाइडर से टकराकर एक कैंटर बीच सड़क पर पलट गया। हादसे के कारण घंटों तक नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक वन-वे चला। बाद में जेसीबी की सहायता से कैंटर को हटाया गया। हादसे में कैंटर चालक घायल हो गया है।
भिवानी से रोहतक की ओर जा रहा टायरों से भरा कैंटर डिवाइडर से टकराने के बाद अनियंत्रित हेा गया। इसके बाद वह पेड़ से टकरा कर सड़क पर पलट गया। हादसे में कैंटर चालक राजस्थान निवासी महेंद्र घायल हो गया। रात को पलटा कैंटर शुक्रवार दोपहर तक बीच सड़क पर पड़ा रहा। मुख्य मार्ग होने के कारण वाहन चालकों को इससे बेहद परेशानी हुई। मुख्य मार्ग पर ट्रैफिक वन-वे चला। इस वजह से बार-बार जाम लगता रहा। दोपहर के समय जेसीबी की सहायता से कैंटर को सीधा कर सड़क किनारे किया गया। पलटने से कैंटर क्षतिग्रस्त हो गया और चालक को भी चोट आई।
विज्ञापन

कैंटर चालक महेंद्र ने बताया कि वह राजस्थान के चिड़ावा से टायर लेकर हिसार जा रहा था। भिवानी क्रास करने के दौरान वह बस स्टैंड के समीप पहुंचा तो सामने से आ रहे वाहन की लाइट आंखों पर लगी। इससे डिवाइडर नजर नहीं आया और कैंटर डिवाइडर से टकरा कर पलट गया।
विज्ञापन


अंधेरे के कारण हादसों का सबब बन रहा डिवाइडर
बस स्टैंड से थोड़ा चलते ही सिंगल लाइन रोड अचानक डबल लाइन हो जाती है। इसके बीच में डिवाइडर है। यहां रात को स्ट्रीट लाइट की सुविधा नहीं है। अंधेरे के कारण अक्सर रोहतक गेट की ओर से जाने वाले वाहन चालकों को डिवाइडर का कोना नजर नहीं आता। इससे हादसे हो रहे है। इस प्वाइंट पर आए दिन हादसे हो रहे है। इसके बावजूद अधिकारियों, नगर परिषद या अन्य संबंधित विभाग इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें