लोहारू। दादरी-लोहारू मार्ग पर गागड़वास के पास ऑल्टो कार और बाइक की टक्कर से करीब 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस पुलिस जांच में जुटी हुई है। वहीं घटनास्थल से कार चालक फरार बताया जा रहा है।
जांच अधिकारी सतपाल ने बताया कि गागड़वास गांव के पास ऑल्टो और बाइक की टक्कर हो गई जिसमें जगरामबास निवासी नवीन गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे भिवानी नागरिक अस्पताल ले जाया गया। जहां नवीन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि गाड़ी की पहचान कर ली गई है और मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। परिजनों के बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी समाचार भेजे जाने तक पुलिस जांच में जुटी थी और मृतक का पोस्टमार्टम नहीं हुआ था।