फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठवीं आधारित चपड़ासी भर्ती के लिए इंटरव्यू देने पहुंचे बी.टैक, स्नातकोतर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। जिला न्यायालय में चपरासी और अन्य चतुर्थ श्रेणी पदों के लिए चल रही भर्ती प्रक्रिया में भले ही योग्यता आठवीं पास मांगी गई है मगर बेरोजगारी का आलम यह है कि ज्यादातर आवेदक स्नातकोत्तर हैं। नौ पदों के लिए सोमवार को दो हजार से अधिक इंटरव्यू देने पहुंचे। इंटरव्यू प्रक्रिया पिछले तीन दिन से चल रही है। मंगलवार को भी चलेगी।
भर्ती प्रक्रिया छह न्यायालयों में इंटरव्यू प्रक्रिया चल रही है। चपरासी पद के लिए सोमवार को 3379 से 5476 रोल नंबर तक के उम्मीदवारों के इंटरव्यू हुए। इंटरव्यू प्रक्रिया 12 बजे शुरू हुई मगर उम्मीदवार सुबह-सवेरे ही कोर्ट परिसर में पहुंचने लगे।
विज्ञापन

वहां वकील भी उम्मीदवारों से उनकी योग्यता के बारे में पूछ रहे थे। जब उम्मीदवार स्नातक, स्नातकोत्तर और बीटेक, आईटीआई बता रहे थे तो सभी हैरान थे।
अधिकतर ने छिपाई योग्यता
इंटरव्यू में पहुंचे अधिकतर उम्मीदवारों ने फार्म भरते समय अपनी उच्च शैक्षणिक योग्यता को छिपाया है। अधिकतर ने आठवीं आधारित नौकरी के लिए आठवीं या दसवीं तक की ही योग्यता दर्शाई है जबकि वे 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, अन्य कोर्सों की जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन


नौकरी छोटी ही क्यों न हो, बस मिल जाए
फरीदाबाद से आए विष्णु ने बताया कि उसने एम.ए. किया है। मजबूरी में नौकरी के लिए इस पद के लिए आवेदन किया। गांव बादली से आए राकेश सोनी ने बताया कि उन्होंने बीएड तो दादरी के सतीश ने बताया कि वह बी.टेक कर चुके हैं। इस समय एम.टेक कर रहे हैं। कक्षा के 12 के बाद आईटीआई करने वाले कासनी के सुमेर सिंह, बी.ए., बीएड किए हुए सिवानी के रवि, एमएड किए हुए हिसार के संजय सिंह भी इंटरव्यू देने के लिए जिला न्यायालय में लाइनों में लगे। सभी का कहना था कि बेरोजगारी के दौर में नौकरी चाहे छोटी ही क्यों न हो, बस मिल जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें