फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर लड़की से की छेड़छाड़, पिता को दी जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। शहर के घंटाघर के समीप एक कॉलोनी में दिन दहाड़े कुछ युवकों ने घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित युवती की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में 22 वर्षीय लड़की ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर बाद साढ़े 3 बजे कुछ युवक उनके घर में घुस गए और उसके साथ छेड़छाड़ की। युवकों ने उसके साथ अश्लील हकरतें शुरू की तो उसने इसका विरोध किया और चिल्लाने लगी। इसी दौरान उसका पिता वहां पहुंचा तो उसके साथ मारपीट की गई। लड़की के साथ भी आरोपियों ने हाथापाई की और उसके कपड़े फाड़ डाले। वहीं आसपास के लोगों के पहुंचने के बाद आरोपी युवक वहां से भाग खड़े हुए । सिटी पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें