फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस महानिदेशक ने अरधिकरियों को दिए निर्देश------6 -7

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने शनिवार को जिला सचिवालय स्थित सभागार में साउथ रेंज के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर अपराध, कानून एवं व्यवस्था व अन्य संबंधित मुद्दों की समीक्षा की। बैठक से पूर्व जिला सचिवालय पहुंचने पर पुलिस महानिदेशक को पुलिस के जवानों द्वारा सलामी दी गई।
डीजीपी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिला के खिलाफ अपराध से जुड़े मामलों की निगरानी कर ऐसी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाए। इसके अलावा नशाखोरी का अवैध कार्य करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में जाए। उन्होंने सभी जिलों में मोस्टवांटेड, उद्घोषित अपराधियों और बेल जम्परों को पकड़ने के लिए भी सख्त निर्देश दिए। अपराध की रोकथाम और कानून व्यवस्था के रखरखाव की समीक्षा करतेे हुए डीजीपी ने कहा कि आम लोकसभा चुनाव नजदीक हैं और कभी भी इसकी घोषणा हो सकती है। इसलिए सभी पुलिस अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में आने वाले सभी संवेदनशील इलाकों में पर्याप्त पुलिस सुरक्षा का प्रबंध सुनिश्चित करे ताकि कानून व्यवस्था और शांति बनी रहे।
विज्ञापन

--
इन स्थानों की जांच के दिए आदेश
बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, होटल, ढाबे, धर्मशालाएं, टैक्सी-स्टैंड, सराय, मॉल, बाजार और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों के साथ-साथ, घुमंतू लोग जो झुग्गी-झोपड़ियों में अभी कुछ समय से आकर रहने लगे हो, उनकी गहनता से जांच करे कि उनमें या उनके आसपास कोई आपराधिक प्रवृति का व्यक्ति ना छिपा हो। ऐसे व्यक्तियों को तुरंत गिरफ्तार कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के साथ-साथ आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। पुलिस अधिकारियों को अपना कर्तव्य पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


आम नागरिक की भावना का करे सम्मान
डीजीपी ने कहा कि पुलिस आम नागरिकों की भावना का आदर करे ताकि जनता में पुलिस का विश्वास और अधिक मजबूत हो सके। जब भी कोई परेशान नागरिक एक उम्मीद के साथ पुलिस के पास आता है तो उसकी शिकायत का निवारण करना हमारा मुख्य कर्तव्य है। उन्होंने अधीनस्थों कर्मचारियों की सभी प्रकार की शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए भी निर्देश दिए। इस अवसर पर रेवाड़ी पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा, नारनौल पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन, पलवल पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारनिया, एएसपी उदयभान मीणा व साउथ रेंज के अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें