फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव धोरडू से तीन भैंस और दो कटडे़ चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव धोरडू से तीन भैंस और दो कटडे़ चोरी
विज्ञापन

भिवानी। जिले में सक्रिय पशु चोर गिरोह पशु पालकों के लिए सिरदर्द बन गया है। पशु चोर गिरोह के सदस्य एक ही रात में अलग-अलग स्थानों से तीन भैंस व पांच कटड़े चोरी कर ले गए। चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर किसान व पशु पालकों में पुलिस के प्रति नाराजगी है। पुलिस द्वारा मामले दर्ज करने के बाद भी पशु चोरों को नहीं पकड़ पाई है।
गांव धारेडू निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि बीती रात चोर उसके प्लॉट में बंधी दो भैंस व तीन कटड़े चोरी कर ले गए। सुबह होने पर प्लॉट में पशु संभाले तो पशु गायब थे। उसने घटना की शिकायत सदर पुलिस थाने में की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन की। सुरेश ने कहा कि इन पशुओं के सहारे ही उसका गुजर बस होता था। पशु चोरी होने से पूरे परिवार की रोजी-रोटी छिन गई है।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए पशु चोर
गांव धारेडृ निवासी सुरेश के प्लॉट के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी पुलिस ने ली है। सीसीटीवी में दो व्यक्ति भैंस चोरी करते हुए साफ नजर आ रहे है। इसके बाद भी चोर अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ पाए हैं।

गांव धारेडू के पशु चोरी मामले में सीसीटीवी फुटेज लेकर चोरों की तलाश की जा रही है। पुलिस इस मामले में पूरी तरह से गंभीर है।
- वीरेंद्र सिंह, जांच अधिकारी

घर के आंगन से चुरा ले गए पशु
पशु चोर गिरोह के सदस्यों ने गांव नांगल निवासी एक किसान की भी दो भैंस व एक कटड़ा चुरा ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की खोजबीन शुरू कर दी है। गांव नांगल निवासी किसान पूर्णचंद ने बताया कि उसके घर पर दो भैंस व एक कटड़ा बंधे हुए थे। रात के चोर आंगन में बंधे इन पशुओं को खोल ले गए। घर के बाहर किसी बड़े वाहन के निशान मिले हैं। जिससे लगता है पशु चोर बड़े वाहन में इन पशुओं को चोरी करके ले गए हैं। किसान की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

पशुओं को बरामद करने की मांग
गांव धारेडृ में लगातार बढ़ रही पशु चोरी की घटनाओं से गुस्साएं ग्रामीणों ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने व चोरी हुए पशु बरामद करने की मांग की।
विज्ञापन

गांव धारेडू निवासी सुरेश, जयप्रकाश, कैलाश, मंगतू, कैलाश, पवन शर्मा, सतीश, सुरेंद्र, लेखराम, राजेेंद्र, संजय, सत्यनारायण पूर्व पंच, रमेश, सूबेसिंह, रमेश चंद्र ने कहा कि गांव के पिछले एक माह से पशु चोरी की वारदात हो रही है, लेकिन पुलिस अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि बीती रात तो पशु चोर सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुए फिर भी पुलिस उन्हें नहीं पकड़ पा रही है। ग्रामीणों ने कहा कि इन घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा तो लघु सचिवालय के बाहर धरना देने पर मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें