फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह की गर्भवती महिला को काका ससुर ने भरी पंचायत पीटा, काकी सास ने भी दिया साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। कैरू में एक गर्भवती महिला पर उसी के काका ससुर और काकी सास ने हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। पति ने घायल महिला को जिला सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे दाखिल कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत मेें कैरू निवासी 22 वर्षीय मौसम ने बताया कि कुछ दिन पहले ही उसका काका ससुर के साथ झगड़ा हुआ था। इसी मामले में 21 फरवरी की शाम चार बजे घर के पास ही एक रिश्तेदार के प्लाट में गांव के मौजिज लोगों की पंचायत समझौता कराने के लिए हुई थी। जब वह पंचायत में पहुंची तो इसी दौरान उस पर उसके काका ससुर और काकी सास ने हमला कर दिया। उसे जमीन पर गिराकर उस पर लात घूंसों से पीटा। मौसम ने बताया कि वह छह माह की गर्भवती है, पेट में लात लगने के बाद वह बेहोश होकर गिर गई। उसका पति दीपक उसे लेकर जिला सामान्य अस्पताल पहुंचा। गर्भवती महिला का आरोप है कि उसके काका ससुर जबरन उसके पति को उससे तलाक दिलाने पर उतारू है। इसी वजह से उनका पहले भी झगड़ा हो चुका था, इसी के समझौते के लिए पंचायत भी हुई थी। तोशाम पुलिस ने भी महिला की शिकायत पर उसके काका ससुर और काकी सास के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें