फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत में पहुंचने के लिए रात को ही सूचना कोटली से निकले सरपंच, मय्यड़ के पास हादसे में गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मय्यड़ टोल प्लाजा के पास इको गाड़ी और ट्रक की टक्कर में किरावड़ के सरपंच की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बवानीखेड़ा। हिसार के मय्यड़ टोल प्लाजा के पास इको गाड़ी और ट्रक की टक्कर में किरावड़ गांव के सरपंच की मौत हो गई जबकि उसके साथ मौजूद सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा शनिवार देर रात करीब डेढ़ बजे हुआ। पुलिस ने चालक की शिकायत पर केस दर्ज किया है। वहीं गमगीन माहौल में गांव में सरपंच का अंतिम संस्कार किया गया।
गांव किरावड़ वासी करीब 55 वर्षीय सरपंच कालाराम ओड गांव के ही सात-आठ मौजिज लोगों के साथ अपनी रिश्तेदारी सूचान कोटली गए थे। वहां पंचायत निपटाने के बाद किरावड़ गांव में एक झगड़े को लेकर रविवार को प्रस्तावित पंचायत में भाग लेने के लिए वहां से रात को ही निकलने का निर्णय लिया। रात करीब डेढ़ बजे जब वे इको गाड़ी से हांसी के मय्यड़ टोल प्लाजा के पास पहुंचे तो एक ट्रक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मारी। हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। सभी घायलों को हांसी के अस्पताल ले जाया गया। यहां सरपंच काला राम ओड़ को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य को भी गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना गांव में पहुंची तो बड़ी संख्या में ग्रामीण हांसी पहुंचे। पुलिस ने चालक सुरेंद्र की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के बाद दोपहर के समय गांव किरावड़ लाया गया, जहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। मृतक सरपंच के दो लड़के व एक लड़की है और सभी शादीशुदा हैं। थाना प्रबंधक दिलबाग सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली है कि मय्यड़ के पास किराड़व गांव के सरपंच काला राम की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है, जिसमें उनकी मौत हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें